*राष्ट्रीय खेल की कवरेज में पत्रकार व वरिष्ठ कैमरामैन मंजुल माजिला की मौत, अचानक जमीन पर गिर पड़े मीडिया जगत में शोक की लहर मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख*

*राष्ट्रीय खेल की कवरेज में पत्रकार व वरिष्ठ कैमरामैन मंजुल माजिला की मौत, अचानक जमीन पर गिर पड़े मीडिया जगत में शोक की लहर मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख*
 
उत्तराखंड के पत्रकारिता जगत के लिए दुःखद खबर सामने आई है। राष्ट्रीय खेलों की कवरेज के दौरान वरिष्ठ पत्रकार/फोटोग्राफर मंजुल माजिला ने दम तोड़ दिया।
 
वह अचानक जमीन पर गिर पड़े और फिर उठ नहीं पाए। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके आकस्मिक निधन की खबर पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।
 
वह लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे और मिलनसार स्वाभाव के चलते सभी के करीब थे।
 
वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन दिनों पत्रकार मंजुल माजिला राष्ट्रीय खेलों की कवरेज से जुड़े थे। सामान्य दिनों की भांति वह कवरेज के लिए
 
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वाहन से उतरते ही वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास के स्टाफ ने उन्हें उठाया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। पत्रकारिता जगत में माजिला अहम भूमिका रखते थे।
 
वह सदैव दूसरों के हितों के लिए खड़े रहते थे। मीडिया जगत के विभिन्न व्यक्तियों, सामजिक संगठनों और उत्तरांचल प्रेस क्लब ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने मंजुल के निधन पर दुःख व्यक्त कसरते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा की दुःख की इस घड़ी में सरकार माजिला के परिवार के साथ खड़ी है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

1 hour ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

2 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

6 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

7 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

11 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

12 hours ago