पत्रकार कल्याण व सम्मान पेंशन योजना की बैठक संपन्न – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

देहरादून, सूचना भवन में उत्तराखंड पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की बैठक संपन्न हुई ,इसमें बैठक की अध्यक्षता श्री बंशीधर तिवारी, महानिदेशक सूचना ने की ।इनके अलावा बैठक में आशीष त्रिपाठी,अपर निदेशक सूचना,के एस चौहान,संयुक्त निदेशक ,मनोज कुमार श्रीवास्तव,उप निदेशक एवं वरिष्ठ वित्त अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी ,चेतन पांडे विभाग की ओर से थे वहीं गैर सरकारी चार सदस्यों में दो सदस्य डॉ. डी डी मित्तल एवं डॉ.वी डी शर्मा ही उपस्थित हुए, जबकि दो अन्य सदस्य अपने निजी कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए एवं इसकी सूचना उनके द्वारा पूर्व दे दी गई थी।सर्वप्रथम बैठक में पत्रकार कल्याण कोष से संबंधित प्रकरण लिए गए ।इस श्रेणी में कुल 12 प्रकरण थे इनमें से चार प्रकरण पर निर्णय लिया गया जबकि एक प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उस पर भी अग्रिम कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया ।अवशेष प्रकरनों में कुछ प्रकरणों में सूचना अपूर्ण थी वहीं कुछ निरस्त करने योग्य थे।इसके बाद पत्रकार पेंशन योजना से संबंधित प्रकरणों पर विचार किया गया। इस श्रेणी में कुल 6 प्रकरण कमेटी के समक्ष रखे गए थे इनमें से दो प्रकरण पर समिति द्वारा एकमत से स्वीकृति प्रदान की गई एवं अवशेष प्रकरन निरस्त कर दिए गए।बैठक की उक्त कार्यवाही के पश्चात गैर सरकारी सदस्य डॉ.डी डी मित्तल एवं डॉ.वी.डी शर्मा ने पत्रकारों के हितों को लेकर कुछ मुद्दे उठाए इन मुद्दों में मुख्य मुद्दा वर्तमान प्रचलित नियमावली में कुछ व्यवस्था का विरोधाभास होना है एवं कुछ ऐसे बिंदु भी है जो पत्रकारों के हितों में व्यवधान उत्पन्न करते हैं ,अतः महानिदेशक सूचना ने उक्त विचारों को बहुत ध्यान से सुनते हुए यह व्यवस्था दी कि समस्त गैर सरकारी सदस्य संशोधन के बिंदुओं पर अपनी अनुशंसा विभाग को उपलब्ध कराएंगे एवं विभाग इनका समुचित समावेश कर प्रस्ताव शासन को अग्रसारित कर संशोधन कराने का प्रयास करेगा।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

4 hours ago

पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार

कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…

5 hours ago

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री –

  देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

6 hours ago