हिमालय हुंकार विशेषांक का विमोचन, राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता पर वक्ताओं का जोर
देहरादून, विश्व संवाद केंद्र, के तत्वावधान मेंआई.आर.डी.टी. सभागार, सर्वे चौक में “नारद जयंती एवं पत्रकारिता दिवस समारोह” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के मूल्यों को पुनर्स्मरण कर समाज में सकारात्मक, तथ्यपरक एवं राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, देवर्षि नारद के चित्र पर पुष्प अर्पण तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रांत कार्यवाह डॉ. शैलेन्द्र, सह प्रांत कार्यवाह चन्द्रशेखर, क्षेत्रीय सामाजिक समरसता प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, प्रांत प्रचार प्रमुख संजय तथा विभाग प्रचारक धनंजय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। उत्तरकाशी के प्रताप रावत, वरिष्ठ साहित्यकार सोमवारी लाल उनियाल, ईटीवी के ब्यूरो चीफ किरण कांत शर्मा, दैनिक जागरण से आश्विनी त्रिपाठी, रुड़की के नितिन कुमार, न्यूज़ स्टेट के संचित शर्मा, थराली प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सती तथा अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार आफताब अजमत सहित कई प्रिंट व डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में “हिमालय हुंकार” पत्रिका के विशेषांक का विमोचन भी किया गया। पत्रिका के संपादक शाक्त ध्यानी ने “हिन्दू जागरण के सौ वर्ष” विषय पर आधारित विशेषांक की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।
मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि देवर्षि नारद को विश्व का आदि पत्रकार माना जाता है, जिन्होंने लोककल्याण के लिए संवाद की परंपरा स्थापित की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान, परंपरा और नैतिक मूल्यों को सशक्त करना भी है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए राष्ट्रविरोधी नैरेटिव का प्रभावी ढंग से खंडन करने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिंदल्स बायोटेक लिमिटेड के वरिष्ठ निदेशक अशोक बिंदलस ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक दौर में इसकी विश्वसनीयता और नैतिकता को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
आयोजन की सफलता में समिति के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। अध्यक्ष सुरेन्द्र मित्तल, सचिव राजकुमार टांक तथा ‘हिमालय हुंकार’ के संपादक रणजीत सिंह ज्याला सहित सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान दिया और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह का संचालन अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने पत्रकारिता के प्रति सम्मान और जागरूकता को और अधिक सुदृढ़ किया।
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…