देहरादून: विकासनगर-कालसी-चकराता मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हुए हैं। इन हादसों ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
पहली घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की जान चली गई। चकराता में बर्फबारी के कारण पर्यटक बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। इसी दौरान चकराता से लौट रहे दो स्कूटी सवारों को भूतिया घूम के निकट एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर संदीप और डॉक्टर सरिता धारिया ने बताया कि मृतकों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।
चकराता थानाध्यक्ष चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि कालसी-चकराता मार्ग पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवारों को टक्कर मारी थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। हादसे की जांच जारी है।
स्कूटी हादसे में मारे गए:– राजेश सिंह (25 वर्ष), पुत्र विरेंद्र सिंह, निवासी सकरोल, कामला, देहरादून– राजा (23 वर्ष), पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी ब्लॉक 21, कल्याणपुर, दिल्ली
दूसरी दुर्घटना में एक कार अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। यह हादसा लाल पुल क्षेत्र के पास बडोई छानी के निकट शाम करीब 6 बजे हुआ। कार (DL 8 CBE 9132) सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे क्यारियों में गिर गई।
कार में कुल छह लोग सवार थे, जो चकराता घूमकर देहरादून वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और चकराता-कालसी पुलिस ने घायलों को निकालकर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान एक किशोर को मृत घोषित कर दिया गया।
कार हादसे में मृत:– वंश चावला (15 वर्ष), पुत्र तरूण चावला, निवासी संत नगर, दिल्ली
घायल:– लीला कपूर (44 वर्ष), पत्नी विशाल कपूर, निवासी संत नगर, दिल्ली– शौर्य कपूर (17 वर्ष), पुत्र विशाल कपूर, निवासी संत नगर, दिल्ली– सृवज्ञा कपूर (10 वर्ष), पुत्री विशाल कपूर, निवासी संत नगर, दिल्ली– हेमा चावला (41 वर्ष), पत्नी तरूण चावला, निवासी संत नगर, दिल्ली– मोहित कपूर (33 वर्ष), पुत्र दर्शन कपूर, निवासी संत नगर, दिल्ली
पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और हादसों के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…