देहरादून: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री वं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जौलीग्रांट पहुंचने पर सीएम धामी ने स्वागत किया। उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसके मद्देनजर आज जौलीग्रांट स्थित एक होटल में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जौलीग्रांट के एक होटल में कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे। जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने सियासी रणनीति को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया है। कोर कमेटी की बैठक में भी मुख्य तौर पर विधानसभा चुनाव ही एजेंडा रखा गया है। इसमें तय किया जाएगा कि भाजपा अगले चुनाव को किस तरह से लड़ेगी। क्या मुद्दे होंगे।
विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक की रणनीति क्या होगी। ये भी तय किया जाएगा कि हर कार्यकर्ता जनता के बीच कैसे पहुंचेंगे। हाल ही में भाजपा ने प्रदेश में पहले चरण का सर्वे करा लिया है। इस लिहाज से भी कोर कमेटी की बैठक अहम होगी।
देखा जाएगा कि कौन सी सीटों पर पार्टी कमजोर स्थिति में है और किन सीटों पर पार्टी की जीत का रास्ता साफ है। विधायकों की स्थिति क्या है। इन सब पर चर्चा के साथ ही रणनीति बनाई जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही कह चुके हैं कि जो जहां से विधायक हैं, वहीं से अगले चुनाव की भी तैयारी करें। विधायक हो या मंत्री, किसी की सीट नहीं बदलवाई जाएगी।
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…