जौलीग्रांट में जेपी नड्डा का भव्य स्वागत, आज होगी भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जौलीग्रांट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जौलीग्रांट स्थित एक होटल में पार्टी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
बैठक की अध्यक्षता जेपी नड्डा करेंगे। विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के उद्देश्य से पार्टी अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है। कोर कमेटी की इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव ही चर्चा का केंद्र रहेगा।
विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक बनेगी रणनीति
बैठक में यह तय किया जाएगा कि पार्टी आगामी चुनाव किन प्रमुख मुद्दों के साथ लड़ेगी। विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ स्तर तक की संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
हाल ही में भाजपा ने प्रदेश में प्रथम चरण का सर्वेक्षण कराया है। इस दृष्टि से भी यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर यह आकलन किया जाएगा कि किन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति मजबूत है और किन क्षेत्रों में संगठन को और सशक्त करने की आवश्यकता है।
विधायकों की स्थिति पर भी होगा विचार
बैठक में वर्तमान विधायकों की स्थिति और उनके कार्य प्रदर्शन पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी चुनाव में प्रत्याशियों की तैयारी को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जो विधायक जिस क्षेत्र से निर्वाचित हैं, उन्हें वहीं से अगले चुनाव की तैयारी करनी होगी। विधायक हो या मंत्री, किसी की भी विधानसभा सीट नहीं बदली जाएगी।
राजनीतिक दृष्टि से यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

27 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

47 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago