Categories: hindiUttarakhand

अभी- अभी: भूकंप के झटको से हिला उत्तराखंड, जाने कहां कितना असर – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर: Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के थराली सहित बागेश्वर की सीमा से सटे इलाकों में दोपहर 2:42 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि, इन झटकों की समयसीमा कम थी, लेकिन भूकंप की दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिले में था। सबसे तेज झटके ग्वालदम में महसूस किए गए। बता दें कि 9 नवंबर को जापान के पूर्वी तट पर भी भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई। ये भूकंप इवाते प्रांत के यमादा शहर से 126 किलोमीटर पूर्व में समुद्र के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इस भूकंप के बाद जापान ने तत्काल सुनामी का अलर्ट जारी किया।
मियाको-यमादा में उठ सकती हैं सुनामी की लहरेंरिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में मियाको और यमादा जैसे तटीय इलाकों में सुनामी के चलते 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा थोड़ी-थोड़ी देर में ऑफ्टरशॉक आने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि जापान का ये इलाका रिंग ऑफ फायर में आता है, जो भूकंप को लेकर अति संवेदनशील एरिया है।
एक के बाद एक आए कई भूकंपपिछले 24 घंटों में जापान के मियाको और यमादा एक साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप से पहले पांच भूकंप 5.0 तीव्रता से ज्यादा के दर्ज किए गए।
पिछले 24 घंटों में जापान के मियाको और यमादा एक साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6.8 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप से पहले पांच भूकंप 5.0 तीव्रता से ज्यादा के दर्ज किए गए। पहला भूकंप सुबह 6:04 बजे 5.4 तीव्रता का आया। इसके बाद दूसरा सुबह 7:33 बजे 5.0 तीव्रता का आया। फिर सुबह के समय 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। रात 12:17 बजे 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। एक और झटका 5.1 तीव्रता का मुख्य भूकंप से पहले दर्ज किया गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

54 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago