Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में बेटियों का रेप करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार/रुद्रपुर: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां एक पिता पर अपनी ही सगी बेटियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़ित नाबालिग बच्चियों के यौन उत्पीड़न से जुड़े गंभीर मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. उधर, रुद्रपुर में तलाक विवाद के बीच महिला ने अपनी जान दे दी.
अपनी ही बेटियों के साथ किया घिनौना काम: पुलिस के मुताबिक, बीती 18 मई को पथरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने तहरीर देकर अपने पति पर परिवार के साथ मारपीट, धमकी देने और नाबालिग बेटियों के साथ यौन अपराध करने के आरोप लगाए. शिकायत में बड़ी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म और दूसरी नाबालिग बेटी के साथ अनुचित व्यवहार व जबरदस्ती के दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया गया.
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना पथरी पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया. पॉक्सो अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की. इसके साथ ही उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई. हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने भी देर ने करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की.
मामले में शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई. पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी. मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कुछ ही घंटों में आरोपी पिता को दबोच लिया गया. पुलिस ने आरोपी को पथरी थाना क्षेत्र के घिस्सुपुरा से पथरी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया.
पहले बड़ी बेटी के साथ की दरिंदगी, छोटी बेटी पर नजर डाली तो मां से सहा नहीं गया: आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी ने पहले अपनी 15 साल की बेटी को हवस का शिकार बनाया. वो लगातार उसके साथ शारीरिक शोषण करता चला आ रहा था. इस दौरान वो बच्चियों की मां के साथ भी मारपीट करता था. अब उसकी नजर छोटी बेटी पर भी पड़ गई.
जब उसने 14 साल की बेटी के साथ भी घिनौनी हरकत करनी चाही तो, मां से यह सब सहा नहीं गया. आखिरकार उसने हिम्मत जुटाई और पति के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत कर डाली. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भी इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हसिल की.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

2 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

3 hours ago

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…

3 hours ago

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…

4 hours ago