नई टिहरी: कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में ढालवाला क्षेत्र में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटाया।
अभियान के दौरान सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुचारु बनाया गया। पुलिस ने ढाबा, होटल एवं भोजनालय संचालकों को अपनी प्रतिष्ठानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
व्यापारियों से कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई। टिहरी पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा के सफल संचालन में प्रशासन का साथ दें।
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…