हरिद्वार। पंचक के बीच भी कांवड़ यात्रा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंच रहे हैं। झूमते-गाते कांवड़ यात्रियों को देख शहर का माहौल भी शिवमय हो गया। धर्मनगरी में तीसरे दिन छह लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो गए। अब तक तीन दिन के अंदर 12 लाख 40 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, लगातार कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। पहले दिन 2.40 लाख और दूसरे दिन चार लाख कांवड़िए पहुंचे थे। अब तीसरे दिन बुधवार को छह लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल भरकर रवाना हुए हैं। कुल 12.30 लाख कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। विज्ञापन बुधवार को जिले में 29,911 छोटे-बड़े वाहनों ने प्रवेश किया है।
अलग-अलग गंगा घाटों से गंगा में डूबने से छह कांवड़ यात्रियों को एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम ने बचाया है। बुधवार को भी हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए गए। शहर और इसके आसपास कई संस्थाओं की ओर से शिविर लगाए गए हैं। वहां भंडारे आदि की उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही कई संस्थाएं फलों का भी वितरण कर रही हैं। जगह-जगह पर डीजे लगाकर यात्रियों के लिए भजन और आराम करने के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई है। शहर और हाईवे से गुजर रहे कांवड़ यात्री एक दूसरे की मदद कर भाईचारे का संदेश दे रहे हैं।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Cabinet Minister Subodh Uniyal today strongly rejected the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Uttarakhand Government today strongly countered what it described…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: The Ambassador of Japan to India, Ono Keiichi,…
Another Milestone for Graphic Era my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Nov: Graphic Era has…
my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 4 Nov: The Vice-Chancellor of Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Oct: St Thomas’ College, Dehradun, organised its Inter-School English…