Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वारः कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार पुलिस के लिए कानून व्यवस्था संभालना चुनौती बनता जा रहा है. शुक्रवार को कांवड़ियों ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर डीजे को लेकर शुरू हुए विवाद में दारोगा सुधांशु कौशिक पर हमला कर दिया था. जबकि रात होते-होते बहादराबाद-धनौरी रोड पर कांवड़ियों ने एक युवक को मार-मारकर अधमरा कर दिया. बताया जा रहा है युवक की टक्कर से कांवड़ खंडित हो गई थी. जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा.शुक्रवार देर रात बहादराबाद क्षेत्र के धनौरी रोड पर बाइक सवार युवक की टक्कर से मेरठ से आए कांवड़ियों के दल में से एक की कांवड़ खंडित हो गई. इसके बाद विवाद बढ़ा तो कांवड़ियों ने बाइक सवार को लात-घूसों से मार-मारकर अधमरा कर दिया. हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने मामले को संभालते हुए कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया.घटना की जानकारी देते हुए बहादराबाद कोतवाली प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि कुछ कांवड़ियों का गंगाजल को लेकर विवाद हो गया था, जिसे मौके पर सुलझाया गया और उन्हें जल देकर अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया. कांवड़ियों की मारपीट से युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.दारोगा पर किया हमला: वहीं, दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है. जहां बहादराबाद टोल प्लाजा पर खड़े कांवड़ियों को दरोगा सुधांशु कौशिक ने डीजे हटाने के लिए कहा. जिस पर कांवड़िए गुस्सा हो गए और उन्होंने दारोगा सुधांशु कौशिक पर हमला कर दिया. दोनों ही मामलों को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि दोनों घटनाओं के वीडियो फुटेज पुलिस के पास हैं. घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है. निश्चित ही उचित कार्रवाई की जाएगी. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…