केदारनाथ में कपाट बन्द, पुनर्निर्माण कार्य तेज़ी से जारी , दिसंबर भर चलेगा काम – myuttarakhandnews.com

केदारनाथ धाम | कपाट बंद होने के बाद जहाँ तीर्थयात्रियों की आवाजाही पूरी तरह थम गई है, वहीं धाम में पुनर्निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। हिमालयी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल मौसम के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के कार्यों में कोई रुकावट नहीं आ रही है।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक रूट, विभागीय आवास, एचटीटीपी, मंदाकिनी–सरस्वती संगम क्षेत्र का सौन्दर्यीकरण, मंदिर के पीछे शिव उद्यान पार्क और शौचालयों के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में 50 से अधिक मजदूर लगातार तैनात हैं।k
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि प्रशासन की कोशिश है कि बर्फबारी शुरू होने से पहले अधिक से अधिक कार्य पूरे कर लिए जाएँ। उन्होंने कहा कि दिसंबर का पूरा महीना इसी कार्य में लगाया जाएगा।
2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त पुराने गरूड़ चट्टी पैदल मार्ग का पुनर्निर्माण भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस मार्ग पर करीब 150 मजदूर काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि 2026 की यात्रा समाप्ति तक यह मार्ग तैयार हो जाएगा। नए मार्ग के बन जाने से पैदल यात्रियों और घोड़ा–खच्चर मार्ग को अलग कर दिया जाएगा, जिससे तीर्थयात्रियों को सफर में अधिक सुविधा और सुरक्षा मिलेगी।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी

जिले में अब 11,94,797 मतदाता पंजीकृत, 36,042 नए नाम जुड़े और 32,050 हटाए गए सभी…

5 hours ago

नगर कीर्तन आज, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक डायवर्जन प्लान –

देहरादून। नगर कीर्तन के आयोजन के दृष्टिगत रविवार, 4 अक्टूबर को देहरादून शहर में यातायात…

8 hours ago

जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल ईवीएम-वीवीपैट की उपलब्धता,…

9 hours ago

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत

​नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…

17 hours ago