27 अगस्त को देहरादून आएंगी कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी
कांग्रेस प्रभारी के दौरे से पहले करन माहरा का BJP पर तीखा वार
देहरादून: कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी 27 अगस्त को देहरादून के दौरे पर रहेंगी। यह जानकारी शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने एक पत्रकार वार्ता में दी।
मीडिया से बातचीत करते हुए करन माहरा ने भाजपा सरकार और प्रशासन पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने हाल ही में हुए जितेंद्र आत्महत्या मामले को उठाते हुए कहा कि पहले पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया, लेकिन महज तीन घंटे के भीतर दूसरा मामला दर्ज कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
करन माहरा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावों में धनबल के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा, “जब मेरे पिता कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे थे, तब हम कांग्रेस दफ्तर जाते थे तो एक-दो बैज मिलते थे। वहीं, भाजपा के कार्यालय में पूरा गट्ठर तैयार रहता था।” उन्होंने कहा कि भाजपा का पूरा तंत्र ही धनबल पर आधारित है।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि भाजपा ने महज 11 साल में फाइव स्टार सुविधाओं से लैस कार्यालय कैसे खड़ा कर लिया। माहरा बोले, “ऐसी कौन सी जादू की छड़ी थी, जिससे 30 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर लिया गया, जबकि हमारे पास मुश्किल से दो लाख रुपये का फंड होता है।”
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रभारी शैलजा कुमारी के दौरे के दौरान आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक ढांचे और राज्य के समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…
13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…