Karwa Chauth 2025: करवाचौथ पर महिलाओं का  सार्वजनिक अवकाश । देखें आदेश  – पर्वतजन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ 2025 (Karwa Chauth 2025) के अवसर पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को करवाचौथ के दिन महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित किया है।
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि करवाचौथ पर सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को अवकाश का लाभ मिलेगा।
सचिव विनोद कुमार सुमन ने जारी किया आदेश
मुख्य सचिवालय से जारी आदेश पर सचिव विनोद कुमार सुमन के हस्ताक्षर हैं। आदेश के अनुसार,

“करवाचौथ पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी महिला कार्मिकों को दिनांक 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश प्रदान किया जाता है।”
इसके तहत राज्य के सभी विभागों, सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और सरकारी उपक्रमों में कार्यरत महिला कर्मियों को छुट्टी दी जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks