केदारनाथ : भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के तौर पर आशा नौटियाल पर विश्वास जताया है ।आशा नौटियाल पूर्व में भी केदारनाथ की विधायक रह चुकी है ।इस अवसर पर बीजेपी के कई बड़े नेता केदारनाथ क्षेत्र में पहुंचे थे ।जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक , गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी , विधायक भरत सिंह चौधरी ,महावीर सिंह ,जिलापंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ,सुमंत तिवारी , कुलदीप रावत अन्य मौजूद थे ।बताते चलें कि बीजेपी से से दिवंगत विधायक शैला रानी की सुपुत्री ऐश्वर्या भी टिकट की दावेदारी कर रही थी , खबरों के अनुसार उन्होंने तो टिकट कंफर्म होने से पहले ही नामांकन पत्र भी खरीद लिया था।अब देखना यह होगा कि भाजपा के द्वारा ऐश्वर्या को टिकट न देने के कारण और उनका अगला कदम क्या होगा ।वहीं जनता का भारी समर्थन कुलदीप रावत की तरफ भी बताया जा रहा था , अब देखना होगा कि परिवार परिवारवाद से हटकर, पूर्व विधायक को मौका देना और स्थानीय लोगों की पसंद को दरकिनार करना बीजेपी के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा ।
Post Views: 8
Post navigation
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते…
तीन लोग घायल देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…
Devprayag Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, दो की मौत; तीन लोग…
देर रात तक चली मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, यातायात और साइबर अपराधों की…
देहरादून। त्योहारी सीजन और आगामी वीआईपी-वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मध्य प्रदेश के मंडला से…