केदारनाथ हेली सेवा की टिकटें एक घंटे में फुल, 15 जून तक 31,607 यात्रियों ने कराई बुकिंग – myuttarakhandnews.com

चारधाम यात्रा अपडेट। चारधाम यात्रा के तहत 22 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ हेली सेवा के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुकिंग खुलने के एक घंटे के भीतर ही 15 जून तक की सभी टिकटें फुल हो गईं। कुल 31,607 यात्रियों ने हेली टिकट की बुकिंग कराई।
केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की सबसे अधिक मांग रहती है। इसका अंदाजा आईआरसीटीसी के पोर्टल पर हुई बुकिंग से लगाया जा सकता है। बुधवार शाम छह बजे पोर्टल खोला गया था। पहले चरण में यात्रियों को 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुक करने का अवसर दिया गया।
शुरुआत में पोर्टल पर लोड बढ़ने से कुछ तकनीकी दिक्कतें आईं, लेकिन इसके बाद एक घंटे के भीतर 15 जून तक की सभी टिकटें बुक हो गईं।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि पहले चरण में 15 जून तक की हेली सेवा की सभी टिकटों की बुकिंग पूरी हो चुकी है। आगे की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग तिथि जून माह के पहले सप्ताह में तय की जाएगी।
केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालित होती है। इस बार गुप्तकाशी से ट्रांस भारत और चिप्सन एविएशन, फाटा से यूनाइटेड हेली चार्टर्ड, रजस एयरोपोर्ट और पिलिग्रेमेज एविएशन, जबकि सिरसी से एरो एयरक्राफ्ट और हिमालयन हेली के माध्यम से शटल सेवा संचालित की जाएगी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

11 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

12 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

12 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

13 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

13 hours ago