रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास सोमवार को दोबारा मलबा और पत्थर आने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मार्ग की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सोनप्रयाग और गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर पैदल यात्रा रोक दी है। वहीं, धाम से लौट रहे यात्रियों को बीच के पड़ावों पर रोका जा रहा है।
गौरीकुंड से करीब 2.5 किलोमीटर आगे चीरबासा के पास सुबह से पैदल मार्ग के सुधारीकरण और मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान केदारनाथ धाम से लौट रहे यात्रियों को भी सुरक्षित पार कराया जा रहा था। इसी बीच बारिश शुरू होने के बाद पहाड़ी से दोबारा मलबा और पत्थर आने से मार्ग बंद हो गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चीरबासा में लगातार बारिश के कारण पैदल मार्ग पर फिर से मलबा और पत्थर आए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे की यात्रा रोक दी गई है। मार्ग की स्थिति सामान्य होने के बाद ही आगे की आवाजाही को लेकर निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
प्रशासन ने यात्रियों से सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रुकने तथा मार्ग सामान्य होने तक आगे नहीं बढ़ने की अपील की है। हालांकि, सोमवार सुबह मौसम सामान्य रहने के दौरान हेली सेवा के माध्यम से यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे।
Post Views: 3
Post navigation
Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…
उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Kasiga School successfully organised the Kasiga Inter-House Cross…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd) bid farewell…