Categories: hindiUttarakhand

केदारनाथ की ‘मोदी ध्यान गुफा’ की बढ़ी डिमांड, जुलाई 2025 तक की बुकिंग फुल – Uttarakhand

Demand for Kedarnath’s ‘Modi Dhyan Cave’ increased, booking full till July 2025इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Kedarnath PM Modi Cave News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साधना स्थली बनी केदारनाथ की प्रसिद्ध गुफा अब देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुकी है. साल 2019 में प्रधानमंत्री मोदी की ध्यान मुद्रा में वायरल हुई तस्वीर के बाद से इस गुफा को लेकर लोगों में गहरी रुचि देखी जा रही है. आलम यह है कि जुलाई 2025 तक इस गुफा की सभी बुकिंग्स फुल हो चुकी हैं.यह गुफा केदारनाथ धाम में समुद्रतल से लगभग 12,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है. इसे पहाड़ को काटकर बेहद शांत और एकांत वातावरण में बनाया गया है. इसकी लंबाई और चौड़ाई लगभग तीन-तीन मीटर है, जो इसे एक साधक के लिए ध्यान केंद्रित करने के लिए उपयुक्त बनाती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में यहां लगभग 17 घंटे तक साधना की थी, जिसके बाद इस गुफा को ‘मोदी ध्यान गुफा’ के नाम से प्रसिद्धि मिली.आम पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खुली गुफाअब यह गुफा आम पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए खुली है, लेकिन इसकी मांग इतनी अधिक है कि एडवांस बुकिंग महीनों पहले ही पूरी हो जाती है. इस साल जुलाई तक की बुकिंग पहले ही हो चुकी है. ध्यान और आध्यात्म में रुचि रखने वाले लोग विशेष रूप से इस स्थान पर आकर साधना करना चाहते हैं. कुछ श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां ध्यान करना उनके लिए जीवन का एक विशेष अनुभव है, जो उन्हें मानसिक शांति और ऊर्जा प्रदान करता है.गुफा की लोकप्रियता के मद्देनजर उत्तराखंड प्रशासन और चारधाम विकास परिषद यहां और गुफाओं के निर्माण की योजना बना रही है. इसके साथ ही मोदी गुफा में ध्यान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को और बेहतर किया जा रहा है. बिजली, पानी, सुरक्षा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित किया गया है ताकि साधक ध्यान के दौरान किसी असुविधा का सामना न करें.केदारनाथ में बढ़ी ध्यान गुफा की लोकप्रियतास्थानीय प्रशासन का मानना है कि इस गुफा की वजह से केदारनाथ का धार्मिक पर्यटन और भी तेजी से बढ़ा है. इससे न केवल स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, बल्कि केदारघाटी की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है. ध्यान गुफा की बढ़ती लोकप्रियता उत्तराखंड को आध्यात्मिक पर्यटन का नया केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और यहां के धार्मिक महत्व को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कई प्रयास किए हैं. मोदी ध्यान गुफा उन्हीं प्रयासों की एक प्रतीक बन चुकी है, जहां साधना करने का अनुभव अब लाखों श्रद्धालुओं का सपना बन गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 hours ago