हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए शव
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल ट्रेक पर लापता हुए ट्रेकर्स और उनके सहयोगी कर्मचारियों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। खराब मौसम, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर के चलते दुर्गम बने इस ट्रेक पर अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीनों शवों को हेलीकॉप्टर की मदद से उत्तरकाशी के मातली हेलीपैड पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को सात ट्रेकर्स और छह सपोर्टिंग स्टाफ समेत कुल 13 लोगों का दल गंगोत्री से केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। अभियान के दौरान मौसम बिगड़ने, भारी बर्फबारी और ग्लेशियर के कारण रास्ता बंद हो गया। इसके चलते दल तय समय पर वापस नहीं लौट सका। काफी समय तक संपर्क और वापसी नहीं होने पर प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।
एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में टीमें बेहद कठिन परिस्थितियों में अभियान चला रही हैं। इस संयुक्त अभियान में एसडीआरएफ के साथ नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम), वन विभाग और संबंधित ट्रेकिंग एजेंसी की टीमें भी जुटी हुई हैं।
रेस्क्यू टीमें केदारताल क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। लगातार खराब मौसम और बर्फबारी के कारण अभियान में चुनौतियां आ रही हैं, बावजूद इसके सभी टीमें आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। शेष लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।
देहरादून। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए…
देहराखास में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील, डोईवाला के फतेहपुर माजरीग्रांट में प्राधिकरण की कार्रवाई देहरादून-…
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किए जाएँ कोल्ड स्टोरेज कोल्ड स्टोरेज संचालन के…
हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा मुख्यमंत्री…
ऋषिकेश। क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…