Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी, रहिए सतर्क – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं इन क्षेत्रों में तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं. जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं.देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों के कई स्थानों व मैदानी जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ हो सकती है. पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती हैं. तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती हैं. तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है.जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ क्षेत्रों में शाम व रात के समय हल्की बारिश गरज व आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती हैं.तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान 37°C से 22°C के लगभग रहने की संभावना है. बता दें कि उत्तराखंड में कई दिनों से आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमाया हुआ है और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है. जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिल रही है. पर्यटक प्रदेश के हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं, जहां इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

46 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago