*महाराज के अधिकारियों को निर्देश, सड़कों की कनेक्टिविटी सुचारू रखें*
*सरकार सभी मजदूरों को मलबे से सकुशल बाहर निकलने का हरसंभव कर रही प्रयास*
देहरादून। भारी बारिश और बर्फबारी के बीच बर्फ के बड़े पहाड़ टूटने से बद्रीनाथ के निकट माणा गांव में मजदूरों के मलबे में दबने पर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, लोक निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकलने का हरसंभव प्रयास कर रही है।
कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि शुक्रवार सुबह भारत चीन सीमा पर स्थित माणा गांव में बर्फ का बड़ा पहाड़ टूटा गया जिसमें 57 मजदूर दबे होने की सूचना मिली थी। सरकार तत्काल एक्शन लेते हुए 15 मजदूरों को बचा लिया है जबकि बाकी दबे 42 मजदूरों की खोज जारी है, सरकार उन्हें सकुशल निकालने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा है कि बरसात के कारण जहां कहीं भी सड़कों पर मालबा आया है उसे तुरंत हटाकर यातायात कनेक्टिविटी बहाल की जाए।
*निशीथ सकलानी*
मीडिया सलाहकार, श्री सतपाल महाराज जी, माननीय कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरक
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर…
13,551 गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी बाकी रुद्रप्रयाग। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है।…
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…