देहरादून: भारत के निर्वाचन आयोग (SIR) ने एसआईआर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जल्द मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होगा।
भारत के निर्वाचन आयोग ने एसआईआर को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड सहित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जल्द मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू होगा। आयोग ने कहा कि इन राज्यों में अप्रैल में एसआईआर कराने की संभावना है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, एसआईआर का तीसरा चरण शुरू करने के लिए इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। आइए जानते हैं कि अप्रैल महीने में चुनाव आयोग उत्तराखंड के साथ किन राज्यों में एसआईआर करवाने जा रहा है।
इन राज्यों में होगा एसआईआर आयोग ने उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली, दमन दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा और तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी किया है। आयोग ने पहले चरण में बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया को पूरा कराया था, जबकि दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर का काम चल रहा है। दूसरी ओर, असम में एसआईआर के बजाए मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण का कार्य 10 फरवरी को पूरा कर लिया गया है।
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…