कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर पैनी नजर, एसएसपी ने पैदल किया 10 किमी निरीक्षण –

देहरादून/पौड़ी,  कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  सर्वेश पंवार ने नीलकंठ महादेव मंदिर से लक्ष्मणझूला तक लगभग 10 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। धूप, बारिश और दुर्गम चढ़ाई जैसी चुनौतियों के बीच उन्होंने स्वयं प्रत्येक महत्वपूर्ण ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचकर पुलिस व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने  नीलकंठ महादेव मंदिर से पुण्डरासू चौक, पुलिया खेत, धांधलापानी और मौनी बाबा आश्रम होते हुए लक्ष्मणझूला तक पूरे यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने जोनल एवं सेक्टर प्रभारियों से मौके की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों तथा सहायता केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।एसएसपी सर्वेश पंवार ने यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और विषम परिस्थितियों में पूरी निष्ठा से निभाई जा रही ड्यूटी की सराहना की। उन्होंने जवानों से ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों, आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर पुलिस बल बेहतर संसाधनों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके।निरीक्षण के दौरान संचार व्यवस्था, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा यातायात प्रबंधन की भी विस्तृत समीक्षा की गई। एसएसपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल, संसाधन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का महापर्व है। इस महापर्व को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए पौड़ी पुलिस पूरी मुस्तैदी, समर्पण और सेवा भावना के साथ चौबीसों घंटे श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटी हुई है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

18 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

39 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago