चेकिंग के नाम पर ‘डाका’: चोरी के गहने व नकदी दबाने वाले आबकारी दरोगा-सिपाही समेत 4 गिरफ्तार
नेपाल भाग रहे चोरों को रोककर आबकारी टीम ने हड़पा था सामान
हिमाचल पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से रुद्रपुर में खोला राज
रुद्रपुर। सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रही आबकारी विभाग की टीम ही ‘भक्षक’ बन बैठी। शिमला से लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण और नकदी समेटकर नेपाल भाग रहे शातिर चोरों को पकड़ने के बाद आबकारी कर्मियों ने सारा माल खुद ही हड़प लिया और चोरों को छोड़ दिया। हिमाचल पुलिस की तफ्तीश में भंडाफोड़ होने के बाद आबकारी विभाग के दरोगा, सिपाही, उपनल कर्मी और पीआरडी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सामने आते ही आबकारी आयुक्त ने दरोगा और सिपाही को सस्पेंड कर दिया है, जबकि उपनल कर्मी व पीआरडी जवान को सेवा से हटाने की सिफारिश भेजी गई है।
घरेलू नौकरानी ने साथियों संग दिया था वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, शिमला निवासी रेनू बालाजी के घर से 7 सितंबर को सोने-हीरे के जेवर, चांदी के सिक्के, 12 महंगी घड़ियां और 1.5 लाख रुपये नकदी चोरी हो गए थे। मामले में घर की नेपाली नौकरानी करिश्मा और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। आठ सितंबर की सुबह जब आरोपी टैक्सी से रुद्रपुर बॉर्डर से नेपाल भागने की फिराक में थे, तभी चेकिंग कर रही आबकारी टीम ने उन्हें धर दबोचा। लेकिन कार्रवाई करने के बजाय आबकारी कर्मियों ने बरामद लाखों का माल आपस में बांट लिया और आरोपियों को जाने दिया।
ऐसे खुला काली करतूत का चिट्ठा
नेपाल पहुंचने के बाद चोरों ने जब फोन पर यह बात कबूली कि रुद्रपुर में पुलिस ने उनसे सारा सामान छीन लिया है, तो हिमाचल पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ते हुए रुद्रपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो खाकी की आड़ में चल रहा यह खेल उजागर हुआ। कैमरों में आबकारी दरोगा देवेंद्र कुमार, सिपाही बलजीत सिंह, उपनल कर्मी पप्पू लाल और पीआरडी जवान नईम की पहचान हुई
हिमाचल रवाना हुई पुलिस टीम
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि चेकिंग के नाम पर सामान हड़पने में आबकारी विभाग के कर्मचारी शामिल थे। हिमाचल पुलिस आरोपी दरोगा, सिपाही, उपनल कर्मी और पीआरडी जवान को कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ हिमाचल ले गई है।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…