हरिद्वार, उत्तराखंड, : काइनेटिक वॉट्स & वोल्ट्स लिमिटेड, काइनेटिक इंडिया की इलेक्ट्रिक वाहन इकाई, ने आज हरिद्वार में अपनी नई डीलरशिप शुरू करने की घोषणा की, जिससे उत्तराखंड में उसके रिटेल नेटवर्क की मौजूदगी और मजबूत हुई है। यह विस्तार भारत के उभरते और उच्च-संभावना वाले बाजारों में ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और अधिक सुलभ बनाने की कंपनी की रणनीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।नई डीलरशिप, आदर्श काइनेटिक, निर्मल संतपुरा आश्रम के पास, गुलाब बाग, ज्ञान लोक कॉलोनी, कनखल, हरिद्वार, उत्तराखंड 249408 में स्थित है और इसे ग्राहकों को बिक्री, सर्विस और स्पेयर सपोर्ट की एकीकृत सुविधा के साथ सहज और व्यापक वाहन स्वामित्व अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।इस शुरुआत के साथ काइनेटिक का लक्ष्य हरिद्वार और आसपास के क्षेत्र में व्यावहारिक, भरोसेमंद और किफायती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों की बढ़ती मांग को पूरा करना है।यह सुविधा समर्पित सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित है, जो प्रशिक्षित तकनीशियनों, वास्तविक स्पेयर पार्ट्स और निरंतर बिक्री के बाद सहायता की सुविधा सुनिश्चित करती है – जो ईवी स्वामित्व में दीर्घकालिक विश्वास कायम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।इस अवसर पर बोलते हुए, काइनेटिक वॉट्स & वोल्ट्स के वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री अजिंक्य फिरोदिया ने कहा, “हरिद्वार में हमारा विस्तार पूरे भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अधिक सुलभ बनाने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हरिद्वार जैसे उभरते शहर ईवी को अपनाने के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करते हैं, जहां ग्राहक तेजी से भरोसेमंद, व्यावहारिक और किफायती मोबिलिटी समाधानों की तलाश कर रहे हैं। काइनेटिक की विश्वसनीय विरासत और रोजमर्रा की उपयोगिता को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए उत्पादों के साथ, हमें इस क्षेत्र में मजबूत स्वीकार्यता हासिल करने का पूरा विश्वास है।”अपने विचार साझा करते हुए, अक्षय वालिया, डीलर प्रिंसिपल, आदर्श काइनेटिक, ने कहा, “हमें काइनेटिक वॉट्स & वोल्ट्स के साथ साझेदारी करने और काइनेटिक की विरासत को हरिद्वार तक लाने पर गर्व है। क्षेत्र के ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर रुचि बढ़ रही है और खरीदार तेजी से ऐसे उत्पादों की तलाश कर रहे हैं जो व्यावहारिक, भरोसेमंद हों और जिन्हें एक विश्वसनीय ब्रांड का समर्थन प्राप्त हो। काइनेटिक की मजबूत विरासत और बिक्री, सर्विस तथा ग्राहक अनुभव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के साथ, हम इस बाजार में एक मजबूत मौजूदगी बनाने के लिए उत्सुक हैं।”काइनेटिक ईवी की हरिद्वार डीलरशिप उत्तराखंड और उत्तरी भारत में काइनेटिक वॉट्स & वोल्ट्स के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत प्रमुख बाजारों में अपने नेटवर्क को और मजबूत करने की योजना है। कंपनी एक मजबूत और सुलभ ईवी इकोसिस्टम तैयार करने के अपने विजन के अनुरूप पूरे भारत में अपने रिटेल और सर्विस नेटवर्क का विस्तार जारी रखे हुए है।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…