होली के दिन मारपीट के विरोध में कीर्तिनगर बाजार बंद, व्यापारियों ने किया SDM कार्यालय का घेराव – myuttarakhandnews.com

कीर्तिनगर: होली के दिन कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में हुई मारपीट के बाद गुरुवार को स्थानीय लोग और व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय व कोतवाली कीर्तिनगर का घेराव किया।
व्यापारियों का आरोप है कि होली के दिन कीर्तिनगर बाजार चेक पोस्ट के पास कीर्तिनगर नैथाना के कुछ युवकों ने बाजार के व्यापारियों के साथ अभद्रता की। विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिसमें एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हुआ और दो अन्य घायल हुए।
घटना के विरोध में व्यापारियों ने गुरुवार को बाजार बंद रखा और एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगर में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों का नियमित संचालन, ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण और मारपीट के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद व्यापारियों ने कोतवाली कीर्तिनगर का भी दौरा किया और होली के दिन पर्याप्त पुलिस बल न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

14 minutes ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

26 minutes ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

2 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

4 hours ago