कियान सिंघल ने जीता अंडर-7 राज्य शतरंज खिताब, देहरादून का बढ़ाया मान –

 
देहरादून।  उभरते हुए शतरंज खिलाड़ी कियान सिंघल ने रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड राज्य शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-7 वर्ग का राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ कियान ने एक बार फिर प्रदेश के शतरंज जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
महज पांच वर्ष की आयु में राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर चुके कियान ने कम उम्र में ही कई उल्लेखनीय उपलब्धियां अपने नाम दर्ज की हैं। उन्होंने साढ़े पांच वर्ष की आयु में देहरादून की पहली एफआईडीई रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में पांच अंक अर्जित कर अपनी असाधारण क्षमता का परिचय दिया था।
कियान की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय तब जुड़ा, जब देहरादून में आयोजित पहली एफआईडीई रेटेड अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में 25 से अधिक राज्यों के खिलाड़ियों के बीच उन्होंने अंडर-8 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी एवं प्रतिष्ठित शतरंज प्रशिक्षक विषाल वैदिक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कियान ने राज्य प्रतियोगिता से पहले विशेष तैयारी की। विषाल वैदिक ने प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक ओपनिंग, मिडिलगेम, एंडगेम और मानसिक मजबूती पर केंद्रित प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रतियोगिता के लिए तैयार किया।
कियान की सफलता में उनके पिता एवं व्यवसायी अभिषेक सिंघल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्होंने प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए लगातार सहयोग और प्रोत्साहन दिया।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष राज्य शतरंज प्रतियोगिता के टॉप-5 में स्थान बनाने वाले तीन खिलाड़ी भी विषाल वैदिक के प्रशिक्षित छात्र थे, जबकि इस वर्ष उनके तीन शिष्यों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। पिछले तीन वर्षों से उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
कियान सिंघल की यह उपलब्धि प्रतिभा, अनुशासन और कठोर परिश्रम का शानदार उदाहरण है। खेल प्रेमियों और शतरंज जगत ने उनकी इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

1 hour ago

रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। सितारगंज हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।…

1 hour ago

त्योहारी सीजन में पलटन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद – myuttarakhandnews.com

देहरादून। त्योहारी सीजन के मद्देनजर देहरादून के पलटन बाजार समेत शहर के अन्य व्यस्त बाजारों…

1 hour ago

सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता: महाराज

देहरादून। उत्तराखण्ड में पर्वतीय सड़कों के निर्माण को गति देने हेतु नई पहल करते हुए…

1 hour ago