Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इस गांव में आज तक नहीं हुआ ग्राम प्रधान का चुनाव, जानिये वजह – Uttarakhand

Gram Pradhan elections have not been held in this village of Uttarakhand till date, know the reasonइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हल्द्वानी: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव चल रहा है. पंचायत चुनाव की सरगरियां तेज हैं. प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं, लेकिन, उत्तराखंड के नैनीताल जिले का एक ऐसा गांव भी है जहां आजादी के बाद से अब तक हमेशा प्रधान निर्विरोध चुना जाता है.नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ला वर्धों की करें तो आजादी के सात दशक बाद भी किस गांव में अभी तक ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं हुआ. यहां के ग्रामीण सर्व सम्मति से अपने गांव के प्रधान को चुनते हैं. इस गांव में करीब में 65 परिवार रहते हैं. आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी यहां निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनने की परंपरा जारी है.ग्राम पंचायत तल्ला वर्धोंबृहस्पतिवार को देवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से नरेंद्र पाल सिंह मेहरा को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनकर दशकों से चली आ रही परंपरा को कायम रखा. हालांकि, अभी चुनाव की नामांकन प्रक्रिया चल रही है, लेकिन नरेंद्र पाल सिंह मेहरा के सामने किसी ने अभी तक ग्राम प्रधान के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है.पूर्व प्रधान हरीश सिंह मेहरा ने कहा गांव के विकास के लिए यह परंपरा अभी आगे भी जारी रहेगी. आजादी के बाद और पंचायती राज एक्ट बनने के बाद से अभी तक इस गांव में प्रधान का चुनाव नहीं हुआ है. पिछले साल दो उम्मीदवार सामने थे. तब भी ग्रामीणों ने तय किया कि कुछ भी हो चुनाव नहीं करेंगे. ऐसे में टॉस उछालकर ग्राम प्रधान चुन लिया गया. चुनाव का लाखों का खर्च ग्रामीणों ने बचाया. इसी परंपरा को आगे बढ़ाने हुए इस बार निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया है. पूर्व प्रधान हरीश मेहरा ने बताया इस गांव में क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जरूर होता है, लेकिन गांव की सरकार ग्रामीण सर्वसम्मति से ही चुनते हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

12 minutes ago

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

1 hour ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

2 hours ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

2 hours ago