नैनीताल: वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 17 और 18 अक्टूबर के लिए ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान जारी किया है। पुलिस ने कैंची धाम, भवाली, भीमताल और नैनीताल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों के आवागमन और पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया है। बाहरी दोपहिया वाहनों को काठगोदाम में ही रोका जाएगा, जबकि स्थानीय लोगों को रियायत दी जाएगी।
पुलिस के अनुसार, दोनों दिन सुबह 3 बजे से रात 11 बजे तक निर्धारित मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को जिले की सीमाओं पर रोका जाएगा। वहीं, केमू बसों, निजी बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
इन रास्तों से जाएंगे वाहन
अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा, धानाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। रानीखेत से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को क्वारब, ओड़ाखान, रामगढ़, खुटानी बैंड और भीमताल के रास्ते भेजा जाएगा।
हल्द्वानी, काठगोदाम और मैदानी क्षेत्रों से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन खुटानी बैंड, भीमताल, धारी और धानाचूली बैंड होते हुए जाएंगे। वहीं, काठगोदाम से रानीखेत, बेतालघाट, सुयालबाड़ी और खैरना जाने वाले वाहन सैनिटोरियम से रातीघाट मार्ग का उपयोग करेंगे।
दो पार्किंग स्थलों पर खड़े होंगे वाहन
भीमताल के रास्ते कैंची धाम आने वाले पर्यटकों के निजी वाहनों को विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। वहीं, गेठिया और नैनीताल की ओर से कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के वाहन भवाली सैनिटोरियम पार्किंग में खड़े होंगे। इन पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से आगे भेजा जाएगा।
काठगोदाम में रोके जाएंगे बाहरी दोपहिया वाहन
वीकेंड पर बाहरी दोपहिया वाहनों को काठगोदाम में ही रोका जाएगा। स्थानीय लोगों को इसमें रियायत दी जाएगी। एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कैंची धाम, भवाली और भीमताल में श्रद्धालुओं की संभावित अधिक संख्या को देखते हुए यातायात रूट में बदलाव किया गया है।
भवाली में लगा लंबा जाम
शुक्रवार को पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही बढ़ने से भवाली में लंबा जाम लग गया। सड़कों पर वाहनों की कतारें लगने से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और स्थानीय लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई।
कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वीकेंड और छुट्टियों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना रहती है। इसी को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव कर वाहन चालकों से निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: Sainik Welfare Minister Ganesh Joshi today felicitated Anjali…
my uttarakhand news Bureau Srinagar (Garhwal), 2 Nov: A four-day National Capacity Building Programme for…
By my uttarakhand news Bureau Rudraprayag, 2 Nov: Regular helicopter services operating from the Kedar…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: A Jan Samadhan Diwas was organised at the…
CM launches publication ‘NKB Times’ in Haldwani my uttarakhand news Bureau Haldwani (Nainital), 2 Nov:…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Nov: Government employees from various departments are being trained…