Categories: hindiUttarakhand

होली की खुशियों में मचा कोहराम, उत्तराखंड के बागेश्वर में घर की छत गिरने से 9 घायल; अस्पताल में भर्ती – Uttarakhand

Holi celebrations turned chaotic, 9 injured as roof of house collapses in Bageshwar, Uttarakhand; admitted to hospitalइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)गरुड़। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में होली की खुशियों के बीच एक गांव में कोहराम मच गया। होली मनाते वक्त घर की छत गिरने से 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया है।समूचा जिला शनिवार को होली मना रहा था इसी बीच बारिश के कारण गनीगांव निवासी केदार राम पुत्र हीम राम का कच्चा मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में नौ लोग घयल हो गए।सूचना के बाद घायलकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भर्ती किया गया। सूचना के बाद तहसील प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि व पशुहानि की सूचना नहीं है।जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुससार शनिवार की सुबह करीब आठ बजे गनीगांव निवासी केदार राम का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के कारण सभी लोग उस वक्त घर के अंदर ही थे।हादसे में केदार राम पुत्र हीम राम 62 साल, धरमा देवी पत्नी केदार राम 60 साल, राधा पत्नी चंदन राम 31 साल, चंदन राम पुत्र केदार राम 38 साल, आरती पुत्री चंदन राम दस साल, साक्षी पुत्री चंदन राम, डेढ़ साल, देवांशी पुत्र चंदन राम, निकिता पुत्री चंदन राम सात साल तथा ऋषि पुत्र चंदन राम पांच साल घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि हादसे में किसी तरह की जनहानि व पशुहानि नहीं हुई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

4 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

5 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

6 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

13 hours ago