Categories: hindiUttarakhand

कुट्टू आटा कांड: धामी सरकार का जारी सख्त ऐक्शन, 24 को थमाया नोटिस; 350 मरीज हुए थे भर्ती – Uttarakhand

Buckwheat flour scandal: Dhami government takes strict action, issues notice to 24 people; 350 patients were admittedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार में बड़ी संख्या में कुट्टू के आटे के व्यंजन खाने से लोगों के बीमार होने के बाद सरकार ने जांच समिति गठित कर दी है। अपर आयुक्त-खाद्य संरक्षा ताजबर सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस प्रकरण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। यह समिति तीन दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अपर आयुक्त ताजबर सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति में उपायुक्त राजेंद्र सिंह रावत के अलावा विजिलेंस और स्वास्थ्य महानिदेशालय के अफसर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह समिति ऐसी घटनाओं की रोकथाम के सुझाव भी देगी। सचिव ने मंगलवार को एफडीए संग भी बैठक करके विशेष अभियान में लापरवाही बरतने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही, आम लोगों से भी जागरूक रहने की अपील की।डीएम बोले-कोई नया मामला नहीं आयादेहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल के अनुसार, मंगलवार रात के बाद से कोई नया मामला नहीं आया है। जो लोग भर्ती हैं, वे सभी खतरे से बाहर हैं। कुट्टू के आटे के अलावा अन्य खाद्य सामग्री की लगातार सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही, खराब स्टॉक को हटवाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।जिले के दस अस्पतालों में अभी भी भर्ती हैं मरीजजिले के दस अस्पतालों में अभी भी कुट्टू के आटे के व्यंजन खाने से बीमार हुए लोग भर्ती हैं। हालांकि, मंगलवार को करीब 93% मरीजों को छुट्टी मिल गई। संभवत: बुधवार को शेष करीब सात फीसदी मरीज भी डिस्चार्ज हो सकते हैं।सोमवार को देहरादून, ऋषिकेश और विकासनगर के 20 अस्पतालों में बीमार लोगों को भर्ती किया गया था। सर्वाधिक 135 मरीज दून अस्पताल पहुंचे थे। कोरोनेशन में 120, श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में 29 मरीज लाए गए। बाकी 17 अस्पतालों में 10 से कम मरीज भर्ती कए गए थे।मिलावटखोरों से सख्ती से निपटा जाएगा: राजेशस्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की घटना के बाद राज्यभर में छापेमारी अभियान शुरू किया गया है। राज्यभर में 1500 दुकानों में छापे मारे गए। 100 सैंपल लिए गए और 24 दुकानदानों को नोटिस जारी किए गए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मिलावटखोरों से सख्ती से निपटा जाएगा और लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। अपर आयुक्त ताजबर सिंह ने बताया कि देहरादून में मंगलवार को चले छापेमारी अभियान में 100 किलो आटा नष्ट किया गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

3 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

3 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

3 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

6 hours ago