Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड पुलिस में सीओ दंपति को ब्लैकमेल कर लाखों हड़पे-महिला कर्मचारी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला – Uttarakhand

Uttarakhand Police blackmailed CO couple and extorted lakhs of rupees- female employee arrested, know the whole caseइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में तैनात सीओ दंपति को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस विभाग की महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। महिला पुलिस विभाग में स्वान परिचायक के पद पर पुलिस लाइन में तैनात है। यह पूरा हैरान करने वाला मामला देहरादून में सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद महिला को कोर्ट से जेल भेज दिया गया। महिला छह लाख रुपये पहले हड़प चुकी है। इस दौरान दंपति ने कोई कार्रवाई नहीं कराई थी।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सीओ निहारिका सेमवाल निवासी पंडितवाड़ी ने रविवार को कैंट कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि पुलिस विभाग की कर्मचारी सरोज बाला रावत उन्हें लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी। आरोप है कि वह उनसे छह लाख रुपये पहले ही वसूल चुकी है।अब एक लाख रुपये और दिए जाने की मांग कर रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जाल बिछाया। आरोपी सरोज बाला रावत पत्नी हीरा सिंह रावत निवासी पुलिस लाइन रेसकोर्स को पुलिस लाइन परिसर से 70,000 रुपये नकद लेते हुए गिरफ्तार किया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

3 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

3 hours ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

4 hours ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

5 hours ago

कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…

5 hours ago

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

6 hours ago