लखवाड़ परियोजना को मिली रफ्तार, मुख्य सचिव ने 2031 तक काम पूरा करने के दिए निर्देश –

 
देहरादून,  मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने  लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों और कार्यदायी संस्था एलएंडटी को वर्ष 2031 तक परियोजना का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यक मशीनरी और मैनपावर बढ़ाने तथा विस्तृत कार्ययोजना दो-तीन दिन में प्रस्तुत करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने परियोजना के विभिन्न निर्माण स्थलों का अवलोकन किया और कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना राष्ट्रीय महत्व की योजना है, जिससे उत्तराखण्ड सहित कई राज्यों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। इसलिए परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करना सभी संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए पर्ट चार्ट (PERT Chart) तैयार कर उसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी आवश्यक तकनीकी परीक्षण समय पर पूरे किए जाएं तथा केंद्रीय जल आयोग की अपेक्षाओं के अनुरूप सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएं।
उन्होंने उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम और एलएंडटी के अधिकारियों को परियोजना की दैनिक, पाक्षिक और मासिक समीक्षा स्वयं मौके पर रहकर करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे का वितरण शीघ्र पूरा करने और प्रभावित परिवारों से सतत संवाद बनाकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने को कहा।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक ए.के. सिंह, एलएंडटी के महाप्रबंधक प्रभु कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर विष्णु मोहन श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

5 minutes ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

32 minutes ago

नार्को टेस्ट के लिए सहमति के बाद कोर्ट ने दिया वक्त, उर्मिला से कहा- एक बार और विचार कर लें, 26 अक्टूबर को फिर होगी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…

42 minutes ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

49 minutes ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

55 minutes ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

1 hour ago