खून के सौदागरों के खेल का पर्दाफाश, लक्सर पुलिस ने 27 यूनिट रक्त समेत पांच आरोपियों को दबोचा – myuttarakhandnews.com

 
लक्सर। रक्तदान जैसे पवित्र कार्य की आड़ में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले गिरोह का हरिद्वार पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लक्सर पुलिस ने बिना अनुमति गांव-देहात में ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर रक्त एकत्र करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो वाहनों से 27 यूनिट रक्त, 27 खाली ब्लड बैग, ब्लड कलेक्शन उपकरण, चार डोनर चेयर और अन्य सामग्री बरामद की है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 अगस्त को लक्सर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव-देहात में बिना आवश्यक अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर लोगों से रक्त एकत्र कर रहे हैं। सूचना के आधार पर चौकी सुल्तानपुर प्रभारी उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी और चौकी भिक्कमपुर प्रभारी उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी की टीम ने अलावलपुर तिराहे पर चेकिंग शुरू की।
 
चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली। स्विफ्ट कार UK-08-BL-3257 की डिग्गी में रखे आइस बॉक्स से 27 यूनिट रक्त और 27 खाली ब्लड बैग बरामद हुए। इसके अलावा रक्त संग्रह और जांच से संबंधित उपकरण भी मिले।
 
वहीं स्कॉर्पियो एन UP-20-CD-8085 से चार डोनर चेयर, डोनर फॉर्म बुक, वेट मशीन, अमृत चैरिटेबल ब्लड सेंटर के 28 प्रमाणपत्र, स्लाइड तथा हाथ बांधने वाली चार बेल्ट बरामद की गईं।
 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी गांव-देहात के लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर बिना आवश्यक अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक मामले में एकत्रित रक्त को अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचने के प्रयास की बात भी सामने आई है। हालांकि पूरे नेटवर्क और रक्त की सप्लाई से जुड़े पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।
 
मामले में कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0 829/2026, धारा 18(सी), 27 ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट एवं धारा 316(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
 
गिरफ्तार आरोपी
 
1. अनित सैनी, निवासी फतवा, थाना लक्सर, हरिद्वार।
2. शुभम कुमार, निवासी माड़ा बेला, थाना खानपुर, हरिद्वार।
3. दुष्यन्त कुमार, निवासी सुरेन्द्र नगर कॉलोनी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
4. कावेन्द्र कुमार, निवासी हरतला, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।
5. दया सिंह, निवासी ईसमपुर ढाणा, जनपद सम्भल, उत्तर प्रदेश।
 
एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि रक्तदान जैसे पवित्र कार्य की आड़ में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों और रक्त की संभावित अवैध खरीद-फरोख्त के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।
 
बरामदगी
 
27 यूनिट रक्त, 27 खाली ब्लड बैग, बीपी मशीन, एचबी मशीन, ब्लड ग्रुप जांच सामग्री, डोनर फॉर्म बुक, अमृत चैरिटेबल ब्लड सेंटर के 28 प्रमाणपत्र, स्लाइड का डिब्बा, चार हाथ बांधने वाली बेल्ट, वेट मशीन, चार ब्लड डोनर चेयर, ब्लड यूनिट मापने वाली वेट मशीन तथा दो वाहन बरामद किए गए हैं।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

29 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

49 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago