Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

लंबगांव ( टिहरी गढ़वाल )-ऋषिकेश निवासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्बगांव में तैनात क्लर्क का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी आवास से बरामद: – myuttarakhandnews.com

कल 29 जुलाई 2024 को लंबगांव थाने में सूचना मिली कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्बगांव में तैनात आदेश पैन्यूली पुत्र कृष्णानंद पैन्यूली निवासी ग्राम पनियाला, पट्टी रौडद रमोली, थाना लम्बगांव जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र 45 वर्ष, जो क्लर्क के पद पर कार्यरत थे, अपने आवास से नहीं निकले तो घर का मुख्य दरवाजा खटखटाया गया , आवाज ना आने पर पिछले दरवाजे से कमरे के अंदर जाकर देखा तो आदेश पैन्यूली कुर्सी पर बेहोशी हालत में बैठे हुए मिले, जिन्हें तत्काल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, किंतु चिकित्सक द्वारा आदेश पैन्यूली को मृत घोषित किया गया है। मृतक के परिवारजन ऋषिकेश में निवास करते हैं, जिन्हे उक्त संबंध में सूचना दे दी गई है । मृतक के परिजन के आने पर पंचायतनामा की कार्रवाई होगी ।

Post Views: 11

Post navigation

Exit mobile version