लम्हे–2026” का धमाकेदार आगाज़ 2 अप्रैल से, बी प्राक की लाइव परफॉर्मेंस बनेगी खास – my uttarakhand news

Share0

 
 
देहरादून। मसूरी डायवर्सन रोड स्थित आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी का वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट “लम्हे – 2026” 2 से 4 अप्रैल तक आयोजित होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बी प्राक की लाइव प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी, जो पूरे माहौल को यादगार बना देगी। वहीं इस ग्रैंड इवेंट की तैयारियों का मैनेजमेंट इस बार सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से किया जा रहा है।
इस संबंध में यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अमित अग्रवाल ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस फेस्ट में देशभर के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। “लम्हे – 2026” में टेक्नोलॉजी, क्रिएटिविटी और कल्चर का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जहां हर दिन कुछ नया और रोमांचक होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है, उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें नई सीख व अनुभव प्राप्त होते हैं, जो उनके भविष्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि 2 अप्रैल को उद्घाटन समारोह खास रहेगा। पद्म भूषण और ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पंडित विश्व मोहन भट्ट और पंडित सलील भट्ट ‘मोहन वीणा’ की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद सिंगिंग कॉम्पटीशन, कॉसप्ले और ग्रैंड फैशन शो आयोजित होंगे, जबकि शाम को “ज़िक्र एनकोर” बैंड की लाइव परफॉर्मेंस दर्शकों के लिए खास रहेगी। डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि 3 अप्रैल को एग्ज़िबिशन, मोनोलॉग, वन-एक्ट प्ले और “बैटल ऑफ बैंड्स” जैसे हाई-एनर्जी कार्यक्रम आयोजित होंगे। अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता कार्तिक की डांस प्रस्तुति और डीजे निखिल की बीट्स इस दिन को खास बनाएंगी।
दलीप सिंधी ने बताया कि 4 अप्रैल को फेस्ट का ग्रैंड फिनाले होगा। डांस कॉम्पटीशन्स, लकी ड्रॉ और वैलिडिक्टरी सेरेमनी के साथ माहौल खास होगा। पद्म श्री पवन मजूमदार की पोएट्री रेसिटेशन भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने कहा कि सबसे खास पल तब होगा जब बी प्राक स्टेज पर परफॉर्म करेंगे और पूरा कैंपस उनकी आवाज़ से गूंज उठेगा। यह फेस्ट एक यादगार अनुभव बनकर लोगों के दिलों में बस जाएगा।
सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर राजीव मित्तल ने कहा कि देहरादून के युवाओं के लिए यह आयोजन सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव होगा, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

53 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago