रुद्रपुर। लालपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 23 वर्षीय बीटेक छात्रा की उसके मकान मालिक के बेटे ने बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका ओडिशा की रहने वाली थी और लालपुर स्थित एक फैक्ट्री में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की इंटर्नशिप कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक युवती छह महीने की इंटर्नशिप के लिए लालपुर आई थी। उसके पिता ने उसकी सुरक्षा के लिए किराए का घर ढूंढा था, जहां उनकी मुलाकात कामेश्वर सिंह नाम के व्यक्ति से हुई। कामेश्वर ने अपनी घर की दूसरी मंजिल युवती को किराए पर दे दी थी। परिवार के साथ युवती का व्यवहार भी सामान्य था।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को घटना के वक्त घर पर सिर्फ कामेश्वर का बड़ा बेटा अमित मौजूद था। बाकी परिवार अस्पताल में था, जहां उसकी मां सरोज भर्ती थीं।युवती की इंटर्नशिप पूरी हो चुकी थी और वह अगले दिन बुधवार को दिल्ली से इंदौर जाने वाली थी। सोमवार को वह वापस लालपुर आई थी और घर जाने की तैयारी कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज में युवती को दोपहर करीब ढाई बजे घर में जाते हुए देखा गया था। इसी दौरान आरोपी अमित की नीयत खराब हो जाती है, जिसका युवती ने विरोध किया जिसपर युवक भडक जाता है और गुस्से में आकर उसने युवती की हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका के परिजनों ने बताया कि वह बेहद होनहार और परिवार का गर्व थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी अमित फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Post Views: 5
Post navigation
एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई में डिजिटल एक्सचेंज का खुलासा, 21 दिन में…
विकासनगर। शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम…
ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has directed the State administration…
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…