Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में सड़क निर्माण के लिए पहाड़ी कटान के दौरान अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान लोनिवि के मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के समीप निर्माणधीन जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी काटने के दौरान भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सिल्याण गांव के चार घरों में दरारें आ गई। बड़े-बड़े पेड़ टूटने से भवनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है।ग्राम प्रधान जितेंद्र गुसाईं ने बताया कि सिल्याण के नजदीक लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी काट रही थी। तभी अचानक भूस्खलन हो गया, जिसमें लोनिवि के मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।गुसाईं ने बताया कि जहाँ पर भूस्खलन हुआ है। वहां पर पानी का स्रोत है। इसलिए अगर विभाग जल्द सुरक्षात्मक कार्य नहीं करता है। तो सिल्याण गांव के कई भवनों के लिए बड़ा खतरा बन जाएगा। जो कि बरसात में बड़ी आपदा का रूप ले सकता है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…