Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ियों से भूस्खलन, हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेल मार्ग बाधित – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश: उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी के नजदीक सोमवार तड़के मनसा देवी की पहाड़ियों से एक बार फिर भारी भूस्खलन हुआ जिससे हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेलमार्ग बाधित हो गया. अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार में हो रही भारी बारिश से मनसा देवी पहाड़ियों से तेज गति से मिट्टी और चट्टानों का मलबा भीमगोड़ा रेल सुरंग के समीप पटरी पर आ गिरा जिससे वंदे भारत सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन थम गया. रेल पटरी के पास बना एक शिव मंदिर भी भूस्खलन में ध्वस्त हो गया.कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर पहाड़ी से भूस्खलन होने से रेल मार्ग अवरूद्ध हुआ था.
पत्थरों के टुकड़े जाल को तोड़कर पटरी पर गिरेरेलवे की ओर से पहाड़ी और रेल पटरी के बीच लोहे का बड़ा भारी जाल लगाया गया है लेकिन इसके बावजूद भारी मात्रा में बड़े बड़े पत्थरों के टुकड़े जाल को तोड़कर पटरी पर आ गिरे. भारी भूस्खलन से हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश रेल मार्ग पर एक दर्जन से अधिक रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ है. एल्विश यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं,कमिश्नर ने लिया एक्शन, कोतवाल सस्पेंड
रेल पटरी पर भूस्खलन होने की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेलवे विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया. गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त जाल को काट कर जेसीबी मशीन से पटरी से पत्थरों को हटाया जा रहा है.
जीआरपी की पुलिस अधीक्षक अरुणा भारती ने बताया कि भूस्खलन से फिलहाल रेल मार्ग पर रेलगाड़ियों का संचालन बाधित है. उन्होंने बताया कि वंदे भारत सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को रोका गया है और रेलमार्ग को साफ कर उसे जल्द शुरू करने की कोशिश की जा रही है.
उन्होंने कहा कि ज्यादा मात्रा में मलबा और बहुत बड़े-बड़े पत्थर आने के कारण पटरी पर आवागमन बहाल करने में समय लग सकता है. उन्होंने शाम तक रेलगाड़ियों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद जतायी. पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वप्निल सुयाल के अनुसार मनसा देवी पहाड़ियों से भूस्खलन होने से रेल पटरी के पास बने दो प्राचीन मंदिरों में से एक शिव मंदिर ध्वस्त हो गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

28 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

38 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

44 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

50 minutes ago