सहसपुर। कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के लांघा रोड स्थित शीतला नदी पुल के पास हुई मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 26 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे की है, जब पुरानी रंजिश के चलते दो गुट आमने-सामने आ गए।
शिकायतकर्ता दीपक कुमार की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में आरोप है कि मनजीत सिंह, पीयूष, विकास उर्फ विक्की, सूरज और अर्जुन सिंह सहित अन्य साथियों ने कार रोककर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें एक के सिर पर चाकू से वार किया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम गठित की। 28 अप्रैल को सहसपुर बाजार के पास से सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।
व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुआ विवाद
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और घायल युवक पहले आपस में दोस्त थे और एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। आपसी कहासुनी और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और दो गुट बन गए। इसी रंजिश के चलते मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस पूरे मामले के खुलासे में कोतवाली सहसपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में शामिल अधिकारी और कर्मचारी—
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत
वरिष्ठ उप निरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी
उप निरीक्षक पंकज कुमार (चौकी प्रभारी धर्मावाला)
उप निरीक्षक राजीव धारीवाल
कांस्टेबल त्रेपन सिंह
कांस्टेबल विकास त्यागी
कांस्टेबल संदीप कुमार
कांस्टेबल शंकर सिंह
कांस्टेबल नीरज कुमार
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
 

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

17 seconds ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

11 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

13 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

19 minutes ago