Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी; दो टीचर समेत तीन की मौत – Uttarakhand

Major accident in Uttarakhand, high speed car fell into ditch; Three people including two teachers diedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नई टिहरी। चंबा-डोबरा चांठी मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरने से दो शिक्षकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। शिक्षक छुट्टी बिताकर तैनाती स्थल पर जा रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस प्रथमदृष्टया हादसे की वजह तेज गति को मान रही है। हालांकि, जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां हल्का मोड़ है और सुरक्षा के लिए सड़क किनारे पैराफिट व क्रैश बैरियर नहीं हैं।नई टिहरी कोतवाली पुलिस के अनुसार, हरिद्वार के हसनपुर, मदनपुर निवासी सोनू कुमार (36) टिहरी जनपद के घनसाली में स्थित राजकीय इंटर कालेज सेमंडीधार में सहायक अध्यापक थे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश और फिर सोमवार को ईद की छुट्टी होने के चलते सोनू घर गए हुए थे। वहां से सोमवार दोपहर वह पत्नी मोनिका (32) के साथ अपनी आल्टो कार में सेमंडीधार के लिए निकले।छुट्टी पर घर जा रहे थे दोनों टीचरऋषिकेश में उन्होंने अपने सहकर्मी विजय प्रकाश जगूड़ी (36) निवासी गुमानीवाला, ऋषिकेश को भी साथ ले लिया। विजय प्रकाश भी राजकीय इंटर कालेज सेमंडीधार में सहायक अध्यापक थे और छुट्टी पर घर गए हुए थे। शाम करीब साढ़े चार बजे शिक्षक टिहरी जनपद में बागबाटा के पास स्थित जाख तिराहे पर पहुंचे, तभी कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को दी। कोटी चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। खाई में गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसमें तीनों लोगों के क्षत-विक्षत शव मिले। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकालकर सड़क पर पहुंचाया। कार सोनू चला रहा था।बस की टक्कर से महिला की मौतवहीं हरिद्वार में हाईवे पर रोडवेज बस ने चमोली निवासी पति-पत्नी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।इंस्पेक्टर कनखल चंद्रमोहन सिंह ने बातया कि अरविंद सती अपनी पत्नी लवली सती निवासी सीरी गांव नारायड़ बगड़ चमोली सोमवार को एम्स ऋषिकेश आए थे। यहां से वे पथरी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। गुरुकुल कांगड़ी समविवि के पास पहुंचते पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने दोपहिया वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। परिणामस्वरुप महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि पति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया कि मौके से बस लेकर फरार हए चालक की तलाश कर रहे हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

2 hours ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago