उत्तराखंड में स्कूल के पास मिला बड़ा विस्फोटक जखीरा,पुलिस की जांच शुरू – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा | उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में शुक्रवार देर रात बड़ा मामला सामने आया है। सल्ट तहसील के डबरा क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास झाड़ियों से जिलेटिन की 161 रॉड बरामद की गईं। स्कूल के बिल्कुल नजदीक विस्फोटक मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
 
बच्चों को खेलते वक्त दिखी संदिग्ध चीजें
जानकारी के मुताबिक, स्कूल में बच्चों को खेलते समय झाड़ियों के बीच कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को दी। प्रधानाचार्य ने थाना सल्ट को फोन कर मामले की सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया। जांच के दौरान झाड़ियों से 161 जिलेटिन छड़ें मिलीं।
 
बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड बुलाए गए
मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दल और डॉग स्क्वॉड को मौके पर भेजा गया। टीमों ने इलाके की तलाशी ली और सभी जिलेटिन रॉड को कब्जे में लेकर सैंपल इकट्ठा किए हैं।एसएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि विस्फोटक को सुरक्षित कर लिया गया है और किसी भी आशंका को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तरीय जांच जारी है।
 
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कई सवाल खड़े
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी जांच की जा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर जिलेटिन रॉड स्कूल के पास कैसे पहुंचीं और किसने इन्हें यहां छिपाया।आमतौर पर जिलेटिन रॉड का इस्तेमाल सड़क निर्माण या पहाड़ काटने के काम में होता है, लेकिन स्कूल के पास इतने बड़े स्तर पर विस्फोटक मिलना गंभीर संदेह खड़ा करता है।
 
लोगों में दहशत, अफवाहें तेज—क्या किसी बड़ी साजिश की तैयारी?
दिल्ली में हुए बम धमाकों को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। ऐसे में उत्तराखंड में विस्फोटक मिलने से लोगों में दहशत फैल गई है। कई तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं, जिससे पुलिस ने साफ तौर पर बचने की अपील की है।
हालांकि पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।”
 
पुलिस की अपील
एसएसपी पिंचा ने लोगों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को इलाके में कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

1 hour ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

16 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

16 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

17 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

17 hours ago