Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बड़े स्तर पर फेरबदल, 6 जिलों के DM बदले: 32 IAS अफसरों समेत 13 PCS अधिकारियों के तबादले – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: प्रदेश सरकार ने देर रात अफसर के कार्यभार में बड़ा बदलाव किया है। 32 IAS अधिकारियों समेत कुल 45 अफसर के तबादले किए गए है। इसमें 13 PCS अधिकारी भी शामिल है। शासन में भी कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के 6 जिलों के डीएम भी बदल दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की एनओसी के बाद बड़े स्तर अधिकारियों ले तबादले किए गए।सविन बंसल बने देहरादून के नए DMलोकसभा चुनाव के बाद से ही उत्तराखंड में अधिकारियों के तबादलों को लेकर चर्चा चल रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री इस पर अपनी हरी झंडी नहीं दे रहे थे। बुधवार देर रात मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके तहत देहरादून के नए डीएम सबिन बंसल बनाए गए हैं। कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार के डीएम की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि विनोद गिरि गोस्वामी को पिथौरागढ़ का डीएम बनाया गया है। आलोक पांडे अल्मोड़ा के DM बने हैं संदीप तिवारी को चमोली का डीएम बनाया गया है। जबकि आशीष भट्टागाई बागेश्वर के डीएम होंगे।आर मीनाक्षी सुंदरम से सचिव मुख्यमंत्री पद हटाशासन में भी बड़े स्तर पर नौकरशाहो के दायित्व में बदलाव हुआ है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा का पद हटा दिया गया है,इसकी जिम्मेदारी अब झरना कमठाल दिखेंगी। इसके साथ ही आर मीनाक्षी सुंदरम से सचिव मुख्यमंत्री का पदभार हटाया गया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सचिव बनाया गया है। इस शैलेश बगौली से उच्च शिक्षा हटाकर रविंदनाथ रमन को दिया गया है। इसके साथ ही कई जिलों में मुख्य विकास अधिकारी और प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी बदले गए हैं।इन अधिकारियों के भी हुए तबादलेIFS डॉ पराग मधुकर धकाते से विशेष सचिव मुख्यमंत्री का चार्ज हटाया गयाIAS काश चंद को निदेशक समाज कल्याण बनाया गयाIAS सुश्री आकांक्षा को सीडीओ हरिद्वार की मिली जिम्मेदारीIAS मनीष कुमार को अधिशासी निदेशक उत्तराखंड ग्रामीण विकास संस्थान उधम सिंह नगर के मिली जिम्मेदारीIAS प्रतीक जैन को सीडीओ हरिद्वार से हटकर प्रबंध निदेशक उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम सिडकुल की जिम्मेदारीIAS जय किशन सीडीओ उत्तरकाशी से हटाकर उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर बनाया गया,IAS अभिनव शाह को सीडीओ चमोली से हटकर सीडीओ देहरादून बनाया गया,PCS दीपक सैनी को जॉइन मजिस्ट्रेट मसूरी से हटकर मुख्य विकास अधिकारी चमोली की दी गई जिम्मेदारी,IAS दिवेश साहनी को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से हटा कर मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा बनाया गयाPCS रामदत्त पालीवाल को निदेशक मंडी परिषद हल्द्वानी की मिली जिम्मेदारीPCS बी एस चलाल को निदेशक प्रशासन एवम मॉनीटर गोविंद बल्लभ पंत प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर की मिली जिम्मेदारी,PCS सुंदर लाल सेमवाल को सीडीओ उत्तरकाशी बनाया गया,PCS गिरीश गुणवंत को सीडीओ पौड़ी की मिली जिमेदारी,

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में हलचल –

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने से राजनीतिक हलकों…

54 minutes ago

10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

शीतकाल में मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में…

1 hour ago

लक्ष्मण शक्ति और मेघनाद वध के मंचन ने मोहा मन, कामगारों के सम्मान में मना रामलीला महोत्सव –

 देहरादून, । रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव-2026 के अष्टम…

1 hour ago

Dr. Dhal Singh Bisen Takes Oath as New Governor of Uttarakhand | Uttarakhand News Network

Dr. Dhal Singh Bisen has taken oath as the new Governor of Uttarakhand at a…

2 hours ago

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज

₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश…

4 hours ago