देहरादून :मोहखमपुर फ्लाईओवर पर बड़ा वाहन हादशा , 3 वाहन छतिग्रस्त, 3 व्यक्ति घायल ! – myuttarakhandnews.com

देहरादून हादसों का शहर बनते जा रहा है , पिछले महीने से लगातार हार रोज वाहन दुर्घटना में कोई ना कोई व्यक्ति घायल या मृत पाया जा रहा । फिर भी हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे ।कल शाम देहरादून के मोहखमपुर फ्लाईओवर पर बहुत बड़ा हादशा हुआ , जिसमे 3 व्यक्ति घायल हो गये ।
बताया जा रहा है कि 11जून की रात Uk07 hb 7627 स्कॉर्पियो देहरादून से डोईवाला की ओर जा रहा था, मोहकमपुर फ्लाईओवर पर अचानक वाहन डिवाइडर क्रॉस कर दाहिनी तरफ आ गया व दो स्कूटी , एक मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मार दी जिसमें तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए व तीन लोग घायल हो गए।
घटना में स्कॉर्पियो चालक भी घायल हो गया , घायलों को प्राइवेट वाहन से महंत इंद्रेश अस्पताल भिजवाया गया है व परिजनों को सूचित किया गया ।
पुलिस द्वारा बताया गया कि घायलों की सामान्य चोट है।
वाहन चालक बबलू भंडारी पुत्र भूपेंद्र सिंह भंडारी निवासी सिद्दापुरम लेन नंबर 3 हररावाला देहरादून उम्र 52 वर्ष
को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो वाहन को उसी वक्त पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया ।
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है , हालाँकि प्रत्यदर्शियों द्वारा बताया गया कि वाहन तेज गति में था जिस कारण ये हादसा हुआ ।
नाम पता घायल1 शहजाद पुत्र शाहन अली उम्र 35 वर्ष निवासी इंदिरा नगर बसंत विहार देहरादून2 फरमान अली पुत्र मुनीर अहमद निवासी शिवपुरी कॉलोनी रायपुर उम्र 25 वर्ष3 प्रियांशु पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सर्वप्रिया विहार ले नंबर दो बालावाला देहरादून 20 वर्ष

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

3 hours ago