शराब की दुकानों पर देर रात प्रशासन का छापा, ओवररेटिंग समेत कई अनियमितताएं मिलीं – myuttarakhandnews.com

आईएसबीटी की दुकान पर ओवररेटिंग की पुष्टि, 42 बोतलों के बैच नंबर अभिलेखों से नहीं मिले
देहरादून। शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बुधवार देर रात जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अलग-अलग मजिस्ट्रेट टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान ओवररेटिंग, स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं होने, अनधिकृत सेल्समैन, रेट लिस्ट और शिकायत नंबर प्रदर्शित नहीं करने समेत कई अनियमितताएं सामने आईं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद एवं हर्षिता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह और उप जिलाधिकारी मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई की। संबंधित क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक भी टीमों के साथ मौजूद रहे।
 
आईएसबीटी की दुकान पर ओवररेटिंग मिली
 
सिटी मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी और एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में माजरा, पटेलनगर और आसपास के क्षेत्रों में दुकानों की जांच की गई। आईएसबीटी स्थित शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत सही पाई गई। जांच में दुकान पर रखी 42 शराब की बोतलों के बैच नंबर उपलब्ध अभिलेखों से मेल नहीं खाए। दुकान पर अनधिकृत सेल्समैन भी मिले और निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी। टीम ने स्टॉक और बिक्री संबंधी अभिलेखों की भी जांच की।
 
प्रेमनगर में स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं
 
एसडीएम मुख्यालय रविंद्र ज्वांठा के नेतृत्व में प्रेमनगर और आसपास की दुकानों की जांच की गई। प्रेमनगर स्थित शराब की दुकान का स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं मिला। यहां भी अनधिकृत सेल्समैन पाए गए। टीम ने स्टॉक और अन्य अभिलेखों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की।
 
जाखन-राजपुर रोड पर भी मिलीं खामियां
 
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राहुल आनंद और हर्षिता सिंह के नेतृत्व में जाखन और राजपुर रोड क्षेत्र की दुकानों पर छापेमारी की गई। कई दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिला। निर्धारित रेट लिस्ट और आबकारी विभाग का शिकायत नंबर भी प्रदर्शित नहीं था। कुछ दुकानों पर अनधिकृत सेल्समैन मिले, जबकि ओवररेटिंग के मामले भी सामने आए। टीम को विक्रेताओं की ओर से भी ओवररेटिंग संबंधी शिकायतें मिलीं, जिनका मौके पर संज्ञान लिया गया।
 
इन बिंदुओं पर हुई जांच
 
प्रशासन की टीमों ने दुकानों में स्टॉक, बिक्री अभिलेख, बैच नंबर, निर्धारित बिक्री दर, रेट लिस्ट, सेल्समैन की वैधता और शिकायत नंबर के प्रदर्शन समेत विभिन्न बिंदुओं की जांच की।
 
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब की बिक्री, अनधिकृत व्यक्तियों से बिक्री और अभिलेखों में अनियमितता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से औचक निरीक्षण करने और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के अनुसार ओवररेटिंग और अन्य अनियमितताओं से संबंधित शिकायतों पर आगे भी आकस्मिक और सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

48 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago