उत्तराखंडराजनीती
Share0
देहरादून उत्तराखंड निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है ऐसे में बड़ी खबर सामने आ रही है अब आगामी नगर निकाय चुनाव का आरक्षण रोस्टर को लेकर स्थिति साफ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आरक्षण की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। उम्मीद है इसी रिपोर्ट के आधार पर निकाय चुनाव के आरक्षण तय किए जाएंगे।एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी एस वर्मा ने प्रदेश भर के नगर निकायों का सर्वे पूरा कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है व शासन ने भी इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है।रिपोर्ट की माने तो आगामी नगर निकाय चुनाव अब नए तय किये गए आरक्षण के अनुसार होगा।प्रदेश में इस समय कुल 9 नगर निगम हैं, जिसमे से इस बार मेयर पद हेतु कोई 1 सीट SC, कोई 2 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 9 सीटों में से कोई 3 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।
देहरादून नगर निगम में इस बार पूर्व की भांति पार्षद की कुल 100 सीटें हैं। जिसमे से इस बार कोई 12 सीट SC, 1 सीट ST व 12 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 100 सीटों में से कोई 34 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।
Share0
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has said that the State…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun More than 59 lakh persons have visited the Char Dham so…
मुख्यमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में 63 मेधावी छात्र-छात्राओं और छह…
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर दिल्ली में हलचल तेज हो गई…
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और भीड़ प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता; निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और…
भांग की खेती को लेकर पुलिस एक्शन मोड पर है. पुलिस ने जिले में अज्ञात…