अलंकार ज्वेलर्स के नए शोरूम का शुभारंभ, पहाड़ी थीम पर खास फोकस –

  देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक ज्वेलरी को आधुनिक डिजाइनों के साथ नई पहचान देने की दिशा में अलंकार ज्वेलर्स एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का विश्वास जीतने के बाद अब अलंकार ज्वेलर्स अपने दूसरे शोरूम के साथ भानियावाला में दस्तक दे रहा है। नए शोरूम का भव्य शुभारंभ 14 सितंबर को किया जाएगा। खास बात यह है कि इस शोरूम को पूरी तरह पहाड़ी थीम पर तैयार किया गया है, जहां ग्राहकों को गढ़वाली और कुमाऊंनी पारंपरिक आभूषणों की विशेष एवं आकर्षक रेंज देखने को मिलेगी। शोरूम के शुभारंभ से पहले शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 पंडितों द्वारा विशेष पूजा एवं हवन कर शोरूम के सफल संचालन और समृद्धि की कामना की गई।अलंकार ज्वेलर्स के ऑनर सावन वर्मा ने बताया कि नए शोरूम के शुभारंभ को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के पहले दिन 12 सितंबर को 11 ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद 13 सितंबर को ग्रैंड प्रीव्यू का आयोजन होगा, जिसमें ग्राहकों को शोरूम के नए कलेक्शन से रूबरू कराया जाएगा और विशेष ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी। वहीं 14 सितंबर को शोरूम का भव्य उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि नए शोरूम में सोने, चांदी, डायमंड और कुंदन के आधुनिक एवं पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ गढ़वाली और कुमाऊंनी आभूषणों की विशेष रेंज उपलब्ध होगी। खास तौर पर उत्तराखंड की पारंपरिक पहचान से जुड़े आभूषणों में पहाड़ी नथ, पौंची, तिमनिया सहित विभिन्न पारंपरिक डिजाइनों को विशेष स्थान दिया गया है।सावन वर्मा ने बताया कि अलंकार ज्वेलर्स की कहानी सिर्फ एक कारोबार की कहानी नहीं, बल्कि उत्तराखंड की ज्वेलरी परंपरा और विरासत से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1983 में उनके दादा ने रुद्रप्रयाग से ज्वेलरी व्यवसाय की शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक परिवार ने पहाड़ी आभूषणों की पारंपरिक कला को संजोने और उसे आगे बढ़ाने का काम किया है। आज भी गढ़वाली और कुमाऊंनी पारंपरिक आभूषणों के कई विशेष डिजाइन अलंकार ज्वेलर्स में तैयार किए जाते हैं।उन्होंने कहा कि उनका बचपन रुद्रप्रयाग में बीता है, इसलिए पहाड़ और उसकी संस्कृति से उनका विशेष जुड़ाव रहा है। यही वजह है कि वह उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वेलरी को केवल एक आभूषण नहीं, बल्कि पहाड़ की संस्कृति, परंपरा और भावनाओं का हिस्सा मानते हैं।सावन वर्मा ने कहा कि भानियावाला में नया शोरूम शुरू करने का उद्देश्य आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक और आधुनिक आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराना है। पहाड़ी ग्राहकों के लिए विशेष डिजाइनों के साथ-साथ आकर्षक छूट और विशेष ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे।उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह ऋषिकेश में वर्षों से ग्राहकों का भरोसा और प्यार अलंकार ज्वेलर्स को मिलता रहा है, उसी तरह भानियावाला का नया शोरूम भी ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वेलरी को एक नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

1 hour ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

1 hour ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

7 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

7 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

7 hours ago