Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

महिलाओं को लेकर विवादित बयान पर नेता ने मांगी माफी,बोले तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा – myuttarakhandnews.com

देहरादून। सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट क्षेत्र में आयोजित माताओं-बहनों व बुजुर्गों के स्वागत समारोह के दौरान दिए गए बयान को लेकर विवाद गहराने के बाद संबंधित नेता ने सफाई जारी की है। उन्होंने कहा कि उनके संबोधन में बिहार की महिलाओं को लेकर कही गई बातों को विपक्ष ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है और राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।
नेता ने बताया कि वह मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल के आमंत्रण पर इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उनका कहना है कि वह सोमेश्वर विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश की बेटियों को देवी समान सम्मान देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बरेली में वह प्रतिवर्ष श्रीरामलीला के दौरान 101 निर्धन बेटियों के विवाह का आयोजन कराते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की सभी बहन-बेटियां उनके लिए समान हैं। इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। नेता ने कहा कि यदि उनके किसी कथन से किसी भी व्यक्ति की भावनाएं आहत हुई हैं या किसी को ठेस पहुंची है, तो वह हाथ जोड़कर सभी से माफी मांगते हैं।
उन्होंने अपील की कि उनके बयान को गलत संदर्भ में न लिया जाए और इसे राजनीतिक विवाद का विषय न बनाया जाए।

Post Views: 5

Post navigation

Exit mobile version