चकराता : विधानसभा चकराता अंतर्गत त्यूणी थाने की पुलिस द्वारा भारतीय सेना के अवकाश पर आये जवान के साथ मारपीट की घटना सामने आयी है ।
बताया जा रहा है कि त्यूनी के ग्राम रायगी निवासी भारतीय सेना में कार्यरत तथा वर्तमान में अवकाश पर घर आये हुए एक जवान दीपक थापा पुत्र मनीधन थापा को दिनांक 12 जून की मध्यरात्रि में पुलिस थाने बुलाया गया,व मारपीट की गयी ।
जवान का आरोप है कि उनको झूठे आरोप में उठाकर त्यूणीथाने ले जाया गया व पुलिस कर्मियों द्वारा नशे में धुत्त हो कर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की गयी।
जवान के अनुसार त्यूणी एसएचओ व अन्य पुलिस कर्मियों की मारपीट में वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
घटना को ले कर स्थानीय लोगो मे आक्रोश है ” जनता का कहना है कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिये कार्यरत सेना के जवान के साथ कानून के रक्षकों द्वारा इस तरह अमानवीय व अलोकतांत्रिक तरीके से की गई मारपीट कतई न्यायोचित नहीं है। ”
आज इस सम्बंध में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखंड, मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, प्रमुख सचिव गृह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को लिखित पत्र के माध्यम अवगत कराते हुए त्यूणी एसएचओ व अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित धाराओं में कानूनी कार्यवाई के निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया ।
प्रीतम सिंह ने चेतावनी दी है कि सम्बंधित प्रकरण में दोषियों के खिलाफ शीघ्र उचित कार्रवाई न होने पर दिनांक 18 जून को स्थानीय जनता के साथ त्यूणी थाने का घेराव कर विरोध प्रकट किया जायेगा।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, शिक्षक पर लगे गंभीर इल्जाम; प्रधानाचार्य…
FDA का सख्त एक्शन, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य…
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…