Categories: hindiUttarakhand

मुंबई छोड़कर उत्तराखंड के पहाड़ों में परिवार के साथ बस गया पायलट, बताया हर महीने का खर्चा – myuttarakhandnews.com

Viral Video: अच्छी सैलरी वाली पायलट की जॉब और मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी छोड़कर गौरव उत्तराखंड के पहाड़ों में बस गए. वह अपनी पत्नी के साथ नैनीताल (Nainital) जिले के कोटाबाग (Kotabagh) में रहते हैं. गौरव की पत्नी का नाम गरिमा है. दोनों इंस्टाग्राम पर अपनी माउंटेन लाइफ को शेयर करते रहते हैं. मुंबई के कपल गौरव और गरिमा ने Mouving To The Mountains के अलग-अलग एपिसोड के वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए हैं. जिनमें फार्म टूर, शहर को छोड़ने का कारण और पहाड़ों पर रहने के लिए मासिक खर्चा तक हर जरूरी बात बताई है.
9 साल पहले मुंबई से हुए शिफ्टइंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में गौरव ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन का ज्यादातर समय मुंबई में बिताया. स्कूल, पायलट ट्रेनिंग और फिर फ्लाइंग… मैं जो कुछ भी जानता था. वह सब वहीं था. 9 साल पहले एक फैसले ने चुपचाप सबकुछ बदल दिया. गौरव वीडियो में कहते हैं, आज मैं पहाड़ों के बीच उठता हूं और यहां होमस्टे चलाता हूं. मेरे दिन किसी तय स्क्रिप्ट के अनुसार नहीं चलते.
वह आगे कहते हैं कि मैं ऐसी सड़कों पर चलता हूं, जहां घोड़े आराम से चर रहे हों. बाजार में छोटे-मोटे काम निपटा सकता हूं. मेहमानों को किसी शांत नदी के किनारे ले जा सकता हूं. यहां ऐसी सड़कें भी हैं, जो आपको बस सब कुछ निहारने के लिए रुकने पर मजबूर कर देती हैं.
मुंबई छोड़कर पहाड़ों पर क्यों बसे गौरवराघव का कहना है कि वह मुंबई से पहाड़ों पर इसलिए नहीं गए कि जिंदगी एकदम परफेक्ट हो जाएगी, बल्कि वह अलग तरह की जिंदगी के लिए वहां गए. गौरव के अनुसार, उनको ऐसी जिंदगी चाहिए, जहां वह अपने पड़ोसियों को जानें. प्रकृति उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हो. न कि उनसे दूर भागने का जरिया. एक अन्य वीडियो गौरव पहाड़ों पर रहने के लिए हर महीने आने वाले खर्चे के बारे में बताते हैं. गौरव कहते हैं, “मैंने मुंबई में अपना फ्लाइंग करियर छोड़ दिया और पहाड़ों में रहने आ गया. मैंने ऑर्गेनिक खेती से शुरुआत की थी और आज मैं यहां तीन होमस्टे चलाता हूं.
पहाड़ों में रहने का हर महीने कितना खर्चावह बताते हैं कि वह अपनी पार्टनर गरिमा और छोटी सी ‘अप्रैल’ के साथ रहते हैं. गौरव के अनुसार, April उनकी बेटी तो नहीं है, लेकिन बिल्कुल वैसी ही है. गौरव ने कहा कि काफी सारे लोग पहाड़ों पर रहने के खर्च के बारे में पूछ रहे थे. इसलिए आप सभी के लिए यहां के खर्चों का ब्यौरा दिया है. गौरव ने बताया कि उन्हें कोई किराया नहीं देना पड़ता है, क्योंकि हम अपने ही एक होमस्टे में रहते हैं. हमारे पास सोलर पैनल हैं, इसलिए बिजली का कोई मासिक बिल नहीं आता.
पानी का बिल दो महीने के लिए 488 रुपये आता है. हमारे वाई-फाई और मोबाइल रिचार्ज का खर्च महीने का 1500 रुपये है. ईंधन और किराने का सामान 10000 का आता है. बीमा और अन्य पॉलिसियों का खर्च 6 हजार है. जिम की मेंबरशिप और वेलनेस पर हमारा खर्च महीने का 5000 आता है. बाहर खाना और दिल्ली की एक यात्रा (क्योंकि मेरी पार्टनर गरिमा वहीं की रहने वाली है) का खर्च 10 हजार आता है. इस तरह दो लोगों और एक बहुत लाड़-प्यार से पले-बढ़े कुत्ते के लिए हमारा मासिक खर्च लगभग 33 हजार रुपये हो जाता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई

शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…

4 minutes ago

Possibility of rain and snowfall in these 5 districts of Uttarakhand | Uttarakhand News Network

The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…

60 minutes ago

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…

2 hours ago

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

9 hours ago